फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धूल, गंदगी और प्रदूषण से लोगों का रहना बेहाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में विभिन्न सोसायटियों के पास चल रहे आरएमसी प्लांट को बंद करने के लिए निवासी सड़क पर उतरे। उन्होंने प्लांट को बंद कराने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि प्लांट के कारण पूरे इलाके में प्रदूषण फैलता है। जिसके कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। निवासी सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि धूल के कारण लोग परेशान हो चुके हैं। वहीं एटीएस चौक से लेकर अरिहंत अंबर और रिदम काउंटी के बीच स्थित दस से अधिक सोसाइटियों के निवासी इन दिनों धूल, गंदगी और प्रदूषण से बेहद परेशान हैं। इलाके में नालों की सफाई के बाद निकला कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है, जो अब सूखकर हवा में उड़ रहा है और लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है। निवासी मनीष चौहान, अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक जोशी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों से उठती धूल और भारी वाहनों की आवाजाही ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन जैसी परेशानियां हो रही हैं। निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण,केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि नालों के किनारे पड़ा कचरा तुरंत हटाया जाए। सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के लिए सख्त उपाय लागू किए जाएं। स्थानीय लोगों ने चेताया है कि यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे धरना प्रदर्शन और जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें