नोएडा सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए द्वारा सेक्टरवासियों के लिए दिवाली डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंगर अमन कश्यप के गीतों पर सभी सेक्टरवासी जमकर झूमे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में यह तीसरा दिवाली मिलन समारोह है। बच्चों और महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी खूब ठुमके लगाए और डांडिया खेला। सभी सेक्टरवासी अत्यंत प्रसन्न नजर आए। उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से व्यक्ति अपनी टेंशन भूलकर एक नई दुनिया में पहुंच जाता है, जो अच्छी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। लोगों ने अनुज गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर के हित में किए गए कार्यों की सराहना की। इस आयोजन में महासचिव दिनेश कृष्णन, कोषाध्यक्ष एस. सी. अग्रवाल, सतीश कुमार, संजय वर्मा, कुंवर सिंह, रामचंद्र, विनय मोहन, पारस सक्सेना, ए.एन. गुप्ता, गिरीश नारायण और जी.एल. गिरोतरा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, समाजसेवी डीपी गोयल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, तुषार गोयल संदीप अग्रवाल, शैलजा सक्सेना, राहुल द्विवेदी मौजूद रहे।