पिछले कुछ महीने पहले नोएडा डिपो के लिए जी का जंजाल बनी डीजल चलित मिनी बसें अब हरदोई से चलेंगी। यूपी रोडवेज ने निर्णय लिया है कि नोएडा के लिए भेजी गई 8 मिनी बसें अब हरदोई से संचालित होंगी। इसके लिए नोएडा डिपो में हरदोई के चार चालक और परिचालक पहुंचे। मिनी बसों में हॉर्न से लेकर तमाम सर्विस पूरी करने के बाद सभी बसों को रवाना किया गया।