फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुविधाएं नहीं होने के बाद भी मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर निवासियों ने जताया विरोध

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित सीआरसी सुब्लिमिस सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को सुविधाएं नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेंटिनेंस चार्ज में बढ़ोत्तरी के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिल रही हैं। निवासियों ने मेंटिनेंस ऑफिस के बाहर बिल्डर और मेंटिनेंस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी भी की। सोसाइटी के निवासी चेतन, कशिश ने बताया कि सुविधाओं के नाम पर व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। उसके बाद भी प्रबंधन की ओर से बिना सूचना और बैठक के रखरखाव शुल्क बढ़ा दिया है। वर्तमान समय में रखरखाव शुल्क दो रूपये 65 पैसे प्रति स्क्वायर और जीएसटी है। इसके बाद अब प्रबंधन ने रखरखाव शुल्क को 4.15 और जीएसटी कर दिया गया है। निवासियों की ओर से बैठक करने के लिए कहा जा रहा है तो प्रबंधन करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें