नोएडा शहर के युवाओं में डिजाइन के क्षेत्र को लेकर बढ़ती रुचि अब नवाचार के रूप में सामने आ रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (UPID) में बीडेस फोर्थ ईयर के छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने आइडियाज, प्लानिंग और उनकी उपयोगिता को विस्तार से साझा किया। इस दौरान कई ऐसे प्रोजेक्ट सामने आए, जो न केवल तकनीकी रूप से मजबूत थे बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान पर भी केंद्रित थे। यूपीआईडी इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर कुमार संभव ने बताया कि छात्र हर साल कुछ ना कुछ नया लेकर आते हैं इस साल भी छात्रों ने बेहद शानदार काम किया है।