फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में रमजान पर महंगे हुए खजूर व फल, रोजदारों की जेब पर बढ़ाया बोझ

श्याम जी. Updated Mon, 03 Mar 2025 06:41 PM IST

रमजान में महंगे हुए खजूर ने रोजेदारों की जेब के बोझ को बढ़ा दिया है। रोजेदार इफ्तार के समय खजूर का सेवन करते हैं। यही कारण है कि फलों के साथ-साथ खजूर के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। रविवार को खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। ग्रेनो के तुगलपुर, जगतफार्म, रामपुर, दादरी, तिलपता के अलावा अन्य बाजारों में फल और खजूर की अधिक बिक्री हुई। तुगलपुर बाजार में फल की दुकान लगाने वाले अब्दुल उद्दीन ने बताया कि पिछले दस दिनों में अन्य फलों के साथ-साथ खजूर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सेब पहले 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे अब 150 से 180 रुपये प्रति किलो बिक रहें है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें