सेक्टर 52ए में इन दिनों राहगीर और वाहन चालक बेहद खतरनाक सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण पूरी तरह से अंधेरा छाया रहता है। रात के समय आलम यह है कि चालकों को केवल अपने वाहनों के हेडलाइट के सहारे ही रास्ता तय करना पड़ रहा है जिससे हर पल किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।