फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: 'भ्रष्टाचारियों, जिला मुख्यालय छोड़ो', करप्शन फ्री इंडिया संगठन 7 अगस्त से शुरू करेगा आंदोलन

जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन सात अगस्त से आंदोलन शुरू करेगा। संगठन ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने आरोप लगाया कि जिले के भूजल, खाद्य, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन विभाग के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण तथा तीनों तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका कहना था कि आम नागरिक, किसान और मजदूर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए महीनों तक कार्यालयों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में कर्मचारियों द्वारा सुविधा शुल्क की मांग कर लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाता है। संगठन के पदाधिकारी मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि 1942 में महात्मा गांधी ने अगस्त क्रांति के दौरान अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था। उसी से प्रेरणा लेकर संगठन आजादी के 80 वर्ष बाद भ्रष्टाचारियों, जिला मुख्यालय छोड़ो के नारे के साथ 7 अगस्त 2026 से भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन का पहला चरण सात अगस्त को जिला मुख्यालय, सूरजपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। संगठन ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें