डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (कलेक्ट्रेट) गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ता सोमवार को काम पर वापस लौट आए। इस कारण कलेक्ट्रेट परिसर में चलने वाली एडीएम कोर्ट में राजस्व से संबंधी मामलों की सुनवाई हुई। हालांकि जिला कोर्ट स्थित दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जिले के दो साथी अधिवक्ताओं की मौत से शोक संवेदन व्यक्त कर न्यायिक कार्य से विरत रहे।