फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिल्प हाट में बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:05 PM IST

नोएडा सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर 12 के राजकीय इंटर कॉलेज और सेक्टर 51 के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामाज्ञा स्कूल समेत अन्य कई स्कूलों और कॉलेजों ने हिस्सा लिया। विकास और विरासत की ओर अग्रसर यूपी के 75 वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम हुआ। इसके द्वारा जिले भर के शिल्प, कला, संस्कृति और प्रगति का अद्भुत उत्सव देखने को मिला। सेक्टर 51 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बेटा-बेटी एक समान गानें पर शानदार ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य दीपा भाटी मौजूद रहीं। बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त लोक गीत का प्रदर्शन छात्राओं ने पूरे उत्साह से किया। साथ ही इस मौके पर राष्ट्रीय खेल विजेता के 25 छात्र-छात्राओं को स्पोर्टस ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें