फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गाड़ी हटाने को लेकर मचा बवाल, जमकर चले लाठी डंडे... चार पर केस; घटना CCTV में कैद

अनुज कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 01:26 PM IST

कस्बे में घर के आगे से कार हटाने पर मारपीट के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नया बांस मोहल्ला निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रविवार सुबह उनके घर के पास पड़ोसियों की कार खड़ी हुई थी। जब उन्होंने कार को वहां से हटाने को कहा तो इसी बात को लेकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर उन पर डंडों से हमला कर दिया। घटना में दीपक समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी महावीर, रणवीर, प्रवेश और संदीप समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें