फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण की लापरवाही से फिर हादसा, निर्माणाधीन गड्ढे में गिरी कार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शनिवार को अल्फा-1 सेक्टर स्थित रेल विहार सोसायटी के सामने सड़क किनारे खोदे गए निर्माणाधीन गड्ढे में एक कार गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवारों की जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य के दौरान गड्ढे के आसपास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की थी और न ही चेतावनी संकेतक लगाए थे। रात और शाम के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस स्थान पर कई छोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्राधिकरण और संबंधित ठेकेदार ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने, निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और गड्ढों के चारों ओर बैरिकेडिंग व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें