फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नोएडा सेक्टर-92 रेड लाइट के पास एक कार में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने 20 मिनट में आग को बुझा दिया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे जानकारी मिली कि एक हुंडई ऑरा कार में सेक्टर-92 में आग लगी है। रास्ते को ब्लाक कराते हुए दमकल की एक गाड़ी ने आग को बुझा दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग लगने की वजह शॉट सर्किट हो सकती है। क्रेन की मदद से कार को सडक़ किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें