गौतमबुद्ध नगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन डिस्ट्रिक्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इसमें जेल में बंद बंदियों को अब लीगल एड के माध्यम से निशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। डिस्ट्रिक्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार का कहना है कि यदि किसी बंदी के पास अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपने मुकदमे की पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्रदान की जाती है। अगर किसी बंदी को कोई समस्या है तो वह निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। जेल में बंद बंदियों को लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए टीम बनाई गई है कि जिसमें अधिवक्ता सीपी सिंह और दिनेश सिंह को शामिल किया गया है। अभी सैकड़ों ऐसे बंदी हैं, जिन्हें निशुल्क कानूनी सेवा की जानकारी नहीं है।