फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के डे केयर में 15 माह की मासूम के साथ बर्बरता, थप्पड़ मारे, दीवार पर मारा सिर..जांघ पर काटा, जमीन पर फेंका

शाहरुख खान Updated Mon, 11 Aug 2025 01:13 PM IST

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी के डे केयर में 15 माह की बच्ची के साथ क्रूरता के मामले में पुलिस ने आरोपी मेड को हिरासत में लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत आरोपी सहायिका को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है। बच्ची की मां ने थाना सेक्टर-142 पर सहायिका (मेड), डे-केयर ब्लिपी की प्रमुख चारू पत्नी ऋषि अरोरा निवासी पैरामाउंट, थाना सेक्टर-142 गौतमबुद्धनगर के  खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी सहायिका (मेड) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जांच की जा रही है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परिक्षण कराया गया है। जानकारी करने पर पता चला है कि आरोपी सहायिका (मेड) 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन को दिखाई थी सीसीटीवी फुटेज डे केयर में 15 माह की बच्ची के साथ क्रूरता के मामले में डे केयर प्रबंधन द्वारा घटना को छिपाने की कोशिश की बात सामने आई है। डे केयर प्रबंधन ने बच्ची की जांघों में दांत के काटने से बने निशान को संक्रमण बताया और परिजन को सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई गई। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें