फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम का सहयोग रहा। लोगों की ओर से किया गया रक्तदान जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा। रक्तदान के लिए सोसाइटी समेत अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। इसमें सुमित गुप्ता, सुमित शर्मा, रितेश सिंह, सुखवीर सिंह, रिंकू यादव, नीलम चौधरी, दिव्यम वशिष्ठ, विपिन खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल समेत अन्य लोग रक्तदान के लिए आगे आए। शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, सीनियर लैब टेक्नीशियन संजय कुमार, संदीप, निधि, काउंसलर श्वेता और लैब अटेंडेंट अरुण का सहयोग रहा। वहीं, सोसाइटी के एओए अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह, सचिव आदित्य वशिष्ठ, उपाध्यक्ष गौरव सिंह, सह सचिव नीतू धर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र आनंद, सदस्य भास्कर पिल्लई और अर्णव चटर्जी का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें