फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 बुधवार से होगा शुरू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजेगा मैदान

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 02 Jun 2026 06:53 PM IST

ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार से बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 का शुभारंभ होगा। इस लीग में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपने चौके-छक्कों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आएंगे, जबकि गेंदबाज भी अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चुनौती देंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस लीग का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान को मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया है और सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। आयोजकों के अनुसार लीग को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह है। कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे, जिससे मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें