फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण के साथ भारत उत्कर्ष महायज्ञ का समापन, परिसर जयघोष से हुआ गुंजायमान

अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के ऐतिहासिक क्षण के साथ ही नोएडा में 108-कुण्डीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ का समापन आध्यात्मिक उत्साह के बीच हुआ। ध्वजारोहण का संदेश मिलते ही यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की गई और पूरा परिसर जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा। दस दिवसीय इस आयोजन में 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसने इसे नोएडा का अब तक का सबसे विशाल धार्मिक आयोजन बना दिया। अमेरिका, कनाडा, मॉरीशस, नेपाल और कई यूरोपीय देशों से आए भक्त भी इस दिव्य क्षण के साक्षी बने। रामकथा, वैदिक मंत्रोच्चार और हजारों दीपों से जगमगाते परिसर ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय कर दिया। आयोजन समिति ने दस दिनों तक निःशुल्क भंडारे की व्यवस्था की। महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने इसे भक्ति और विश्वशांति का संदेश बताया, जबकि उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें