फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: बसंत पंचमी से पहले मूर्तिकारों की गलियां गुलजार, नोएडा से दूसरे जिलों तक मां शारदे की मूर्तियां पहुंची

बसंत पंचमी से ठीक एक दिन पहले शहर के मूर्तिकारों की गलियां रौनक से भर गई हैं। मां सरस्वती की मूर्तियां अब अंतिम चरण में हैं और ज्यादातर मूर्तियां भक्तों तक पहुंच चुकी हैं। पूजा-पाठ को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। लोग पूजा की दुकानों पर मां शारदे के लिए पूजा सामग्री, फूल, साड़ी और सजावट का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। इस बार एक फीट से लेकर आठ फीट तक की मूर्तियां तैयार की गई हैं, जिनकी कीमत एक हजार रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक है। सेक्टर-22 में मूर्तिकार कार्तिक पाल बताते हैं कि इस बार मां सरस्वती की लगभग सभी मूर्तियां बिक चुकी हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम से उन्हें ऑर्डर मिले थे। करीब 20 साल से मूर्ति निर्माण के इस पारंपरिक कार्य से जुड़ा उनका पूरा परिवार इसमें हाथ बंटाता है। इस बार लगभग 200 मूर्तियों के ऑर्डर मिले थे, जिन्हें समय पर पूरा कर लिया गया है। कार्तिक बताते हैं कि सबसे बड़ी मूर्ति आठ फीट की है, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है और इसे तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें