ग्रेटर नोएडा में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाए जाने से जिले में कैटरिंग उद्योग पर संकट गहराने लगा है। शादी का सीजन चल रहा है और इसी बीच गैस की किल्लत ने बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल और बारात घर संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गैस उपलब्ध न होने के कारण कई स्थानों पर खाना लकड़ी और कोयले पर तैयार करना पड़ रहा है। जिससे समय, लागत और मेहनत तीनों बढ़ गए हैं। इसका असर न केवल कारोबारियों पर पड़ रहा है। बल्कि शादी कराने वाले परिवारों और कैटरिंग से जुड़े कारीगरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।