नोएडा के सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में असम से आए बंबू के आकर्षक उत्पाद और बिहार की मधुबनी पेंटिग समेत कर्नाटक की लेदर पेंटिंग शहरवासियों को खूब पसंद आ रही है। असम से आईं लखपति दीदी पंपी तालुक्डर ने बताया कि उन्होंने बंबू से चाय के कप, फूलों के लिए टोकरी, सामान रखने के लिए बर्तन, सजावटी सामान तैयार किए हैं। सारे उत्पाद हस्तनिर्मित हैं। इनके रुपए 100 से शुरु होकर पांच हजार तक के हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक और बताता है कि बिना प्लास्टिक या रबर के भी प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग कर हम सुंदर उत्पाद तैयार कर उन्हे उपयोग में ला सकते हैं। इसके साथ ही घरों को भी अनोखे डिजाइन वाले बंबू से तैयार उत्पाद से भी सजा सकते हैं।