फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जेपी पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन महासंग्राम, 150 अभिभावकों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित अभिभावक खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। बैडमिंटन स्पर्धा में पुरुष डबल्स व एकल, महिला युगल व मिक्स्ड युगल वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस खेल महोत्सव में करीब 150 अभिभावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की स्पोर्ट्स अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि रविवार को पुरुष व महिला वर्ग में बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल मुकाबले हुए। पुरुष एकल में आयुष्मान ने प्रथम व उपेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युगल में आयुष्मान व सुधीर विजेता रहे। वहीं, उपेंद्र व हिम्मत उपविजेता रहे। महिला युगल में डॉ. अनुग्या व पूजा ने पहला और सोनम व मनीषा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मिक्स्ड युगल में पूजा व उपेंद्र ने बाजी मारी और कमलेंद्र एवं सोनम उपविजेता रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडूला, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई, एडमिन ऑफिसर सुनील नागर, मैनेजर आनंद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, स्कूल में अभिभावक व स्कूल प्रबंधन की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें