फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में शहर की रफ्तार धीमी कर रहे ऑटो और ई-रिक्शा, मुख्य मार्गों पर बेधड़क दिख रहा जाम

हाइटेक शहर में अवैध रूप से मुख्य सड़कों और उनकेे के टर्न प्वाइंट से लेकर मेट्रो स्टेशनों के बाहर घेराबंदी कर खड़े होने वाले ऑटो ई रिक्शा से शहर ही रफ्तार धीमी पड़ रही है। ऑफिस से लेकर शहर के किसी भी कोने में जाने के लिए हर तरफ ऑटो ई रिक्शा खड़े होने से मुख्य सड़कों की जगह कम होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात पुुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। शहर के सेक्टर 62 मुख्य सड़क से लेबर चौक की ओर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर अवैध रूप से खड़े आटो-ई रिक्शा से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसें लोग सुबह और शाम के पीक ऑवर में वहां से निकलने के दौरान कई बार रास्ता न होने से जाम में फंस जाते हैं। इससे अक्सर लोग अपने कार्यालयों और अन्य गंतव्य तक जाने के लिए लेट हो जाते हैं। बड़े वाहन बमुश्किल ही वहां से निकल पाती हैं। इसी के चलते बुधवार को भी सड़क के मोड़ पर खड़े आटो ई रिक्शा के कारण बड़े वाहन फंस गए। इसी तरह शहर के सेक्टर 18 अट्टा मार्केट से अग्रसेन भवन की ओर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर अवैध रूप से खड़े आटो ई रिक्शा से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सेक्टर 52 मेट्रो और बोटेनिकल गार्डन का भी हाल इसी तरह का है। स्टेशन से बाहर निकलते ही मुख्य सड़क पर आटो ई रिक्शा घेरे रहते हैं। इससे आने वाले अन्य राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ई रिक्शा चालकों को मुख्य मार्ग और मोड़ से हटाया जाएगा। जाम की स्थिति न बने इसे सुनिश्चित किया जाएगा।- लखन सिंह यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें