फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा की लाडली ने देश में किया नाम रोशन, वंतिका अग्रवाल को राष्ट्रपति ने दिया अर्जुन पुरस्कार, पिता बोले...

अनुज कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 05:42 PM IST

नोएडा सेक्टर 27 में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को शुक्रवार को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सम्मान लेकर वंतिका अग्रवाल और परिवार के लोगों के खुशी कई गुना बढ़ गई। वंतिका ने बीते साल बुडापेस्ट (हंगरी) में हुए शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने पदक जीते हैं। वह बृहस्पतिवार को माता-पिता के साथ दिल्ली पहुंच गई थी। वह अर्जुन पुरस्कार पाकर काफी उत्साहित हैं। मां संगीता अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेटी को सम्मानित किया। बिटिया की उपलब्धि पर पिता आशीष अग्रवाल ने कहा कि उसे मेहनत और समर्पण का फल मिला है। आगे कहा कि पुरस्कार वितरण से लौटने के बाद घर में जश्न मनाएंगे। इससे पहले भी वंतिका को 2016 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिल चुका है। राष्ट्रपति के हाथों उन्हें दूसरी बार पुरस्कृत होने का मौका मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें