ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी में एओए की चुनाव संपन्न हुए। निवर्तमान अध्यक्ष अनुभव दुबे की पूरी टीम ने एक बार फिर से जीत दर्ज की है। एओए अध्यक्ष अनुभव दुबे, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,सचिव आशीष घोष,कोषाध्यक्ष प्रियम उपाध्याय,सह सचिव कपिल धवन,वृश्चिक नागर और सदस्य धीरज कोचर और राहुल शर्मा जीते। एओए अध्यक्ष अनुभव दुबे ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सोसाइटी में कराए गए अनेक विकास कार्यों जैसे मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, रख-रखाव में सुधार, पारदर्शी प्रशासन और रेज़िडेंट्स की समस्याओं के त्वरित समाधान से निवासी अत्यंत संतुष्ट रहे। इसी विश्वास और संतोष का परिणाम इस बार के चुनाव में भारी जनसमर्थन के रूप में सामने आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई एओए टीम पहले से भी अधिक ऊर्जा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सोसाइटी के विकास के लिए कार्य करेगी।