नोएडा सेक्टर 21ए स्थित नोएडा इनडोर स्टेडियम में वॉइथ डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी की ओर से शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इस आयोजन में चार टीमों जिनमें अलकनंदा लीजेंड्स, कावेरी मिस्टिक्स, गोदावरी गार्डियन्स, और चिनाब टाइटंस के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर चले इस कार्यक्रम में फुटबॉल, टेबल टेनिस, कैरम और बैडमिंटन जैसे रोमांचक मुकाबले खेले गए। अलकनंदा लीजेंड्स ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर और चैंपियंस कप हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वॉइथ डिजिटल सॉल्यूशंस इंडिया के एचआर शारिक अहमद ने बताया कि हमें अपनी टीम की खेल भावना और उत्साह पर गर्व है। यह आयोजन टीमवर्क आपसी मेलजोल और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देता है।