ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन आने वाला ओमिक्रॉन-2 सेक्टर पिछले करीब 15 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। सेक्टर के निवासी लगातार बुनियादी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सेक्टर में टूटी बाउंड्री वॉल, जर्जर सड़कें, खराब सीवर व्यवस्था, गंदा पानी, पार्कों की बदहाली और सुरक्षा की कमी जैसी समस्याएं लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं-