नोएडा सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में उस समय उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल बन गया, जब अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘अपराजिता’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कराटे प्रशिक्षक भरत प्रजापति ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकें सिखाईं। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में जोरदार आवाज के साथ पूरे आत्मविश्वास से वार करना चाहिए, जिससे सामने वाला असंतुलित हो जाए। खासतौर पर घुटनों पर सटीक प्रहार कर खुद को सुरक्षित निकालने की तकनीक पर जोर दिया गया। इस दौरान स्पोर्ट्स टीचर रेनू तोमर, मिशन शक्ति प्रभारी मनीष कुमारी और प्राचार्य दिनेश चंद मौजूद रहे। कार्यक्रम ने छात्राओं में साहस, सजगता और आत्मनिर्भरता का नया संचार किया।