गौतम बुद्ध नगर की यमुना सिटी के सेक्टर 22डी स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में प्रशासनिक कार्यालय बनकर तैयार है। इसके अलावा लगभग 10 कंपनियों का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। इनमें से एक कंपनी ने उपकरण बनाने भी शुरू कर दिए हैं। यहां पर कल प्लॉट 203 हैं। इनमें से 101 प्लाटों का आवंटन हो चुका है। देश में इकलौता मेडिकल डिवाइस पार्क होगा जहां दवाओं, मेडिकल उपकरणों और रिसर्च पर कंपनियां कम करेंगी। मेक इन इंडिया की तर्ज पर मेडिकल उपकरणों का निर्यात होगा और आयात कम होगा। साथ ही रोजगार बढ़ेगा।