फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में फ्लैट की छत का हिस्सा टूट कर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में फ्लैट की छत का हिस्सा गिरने से निवासियों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। हालंकि छत का हिस्सा टूट कर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। परिवार के किसी सदस्य कमरे में नहीं होने से सभी लोग बच गए हैं। सोसाइटी वासियों का आरोप है कि एनबीसीसी ने हाल ही लगभग एक वर्ष पहले ही सोसाइटी को बनाया है। अभी तक यहां लोगों ने रहना भी शुरू नहीं किया है। इससे पहले ही छत के हिस्से टूट कर गिरने शुरू हो गए हैं। सोसाइटी निवासी उत्कर्ष शर्मा के फ्लैट की छत का हिस्सा अचानक रविवार को टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि जिस दौरान यह हादसा हुआ कमरे में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि एनबीसीसी ने बेहद घटिया क्वालिटी का निर्माण किया है, जिसकी वजह से निर्माण केवल एक साल के भीतर ही खराब हो रहा है। इसके अलावा, अब तक सीआर (कोर्ट रिसीवर) की ओर से पोजेशन लेटर और चाबियों की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। घर खरीदारों ने आरोप लगाए कि एनबीसीसी सोसाइटी को पूरा नही कर पाई है और वो काम अधूरे छोड़कर नया प्रोजेक्ट शुरु करने जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें