फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रधनुष चित्रकला प्रतियोगिता: 2885 प्रतिभागियों की रंगों से सजी प्रस्तुति, दिव्यांग बच्चे और शिक्षक शामिल

राहुल तिवारी Updated Sat, 29 Nov 2025 08:45 PM IST

नोएडा लोक मंच द्वारा आयोजित इंद्रधनुष अंतर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता सीज़न चार का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उनमें आत्मविश्वास की भावना जगाना था। प्रतियोगिता में 2885 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें 48 दिव्यांग बच्चे और लगभग 40 शिक्षक भी शामिल रहे। प्रतिभागियों को लोक मंच संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रभात कुमार, ऋषि प्रताप सिंह (हेड इन्फोसिस), दीपक छाबड़ा, इंद्रा मोहन, जोगेश मख्खड़, सौरभ द्विवेदी, कुशाग्र अवस्थी, अशुतोष चौहान (रोटरी), इन्दु प्रकाश, डॉ. राकेश रंजन सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ एवं अनुभवी जजों द्वारा किया गया जिनमें रूप बथम, लाल रतनागर, पारुल त्यागी और आदर्श चंद्र मुख्य रूप से शामिल रहे। इनके अतिरिक्त अन्य कई जजों ने भी विभिन्न श्रेणियों के चित्रों का मूल्यांकन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें