फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर के मलकपुर स्टेडियम में नहीं बनेगा 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, खेल विभाग के सचिव ने रद्द की योजना

विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Nov 2025 11:39 AM IST

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्टेडियम में लंबे समय से सिंथेटिक ट्रैक बनने की आस देख रहे खिलाड़ियों की आस टूट गई है। खेल विभाग की ओर से लखनऊ में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ट्रैक अब नहीं बनेगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब खेल सचिव ने इसके बारे में बैठक में मानकों के बारे में जानकारी हासिल की तो खेल मुखिया उनके सवालों के जवाब नहीं दे पाएं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने पूछा कि 200 मीटर का ट्रैक कहां कहां अब तक बने हैं। उनके पास यह जानकारी तक भी नहीं थी। वहीं खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 200 मीटर के मानक नहीं होने के कारण रद्द किया गया है। जबकि इस ट्रैक की फाइल को खेल मंत्री ने भी आगे बढ़ा दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें