गौतमबुध नगर के रबूपुरा क्षेत्र में नगला हुकुम सिंह गांव में तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद एनडीआरएफ की ओर से रात 1:30 बजे तक बचाव अभियान चलाया गया। हालांकि, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से मालिक और उसके बेट की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले में मकान मालिक उसकी पत्नी बेटे सहित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में मकान बनाने वाले ठेकेदार मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।