एमेच्योर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा शार्प शूटर्स शो डाउन आमंत्रण शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस शूटिंग चैंपियनशिप में एनसीआर के अलग अलग शहरों से प्रतिभागी शूटिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। यहां की सभी प्रतियोगिता स्विस पैटर्न पर आयोजित की जा रही है, जिसमें दादी चंद्रो तोमर के कोच ने निर्णायक की भूमिका निभाई।