नोएडा में एपीजे विद्यालय ने रविवार को रनाथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हम सब मिलकर कदम बढ़ाएं ताकि हर बच्चा आगे बढ़ सके था। कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा अभ्यास से हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिनीज रिकॉर्डधारी मैराथन धावक मदन गोदारा शामिल हुए। उन्होंने धोती कुर्ता और चप्पलों में दौड़कर भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का संदेश दिया।प्रधानाचार्या डॉ नेहा शर्मा ने इसे एक सामाजिक आंदोलन बताया, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, समावेशिता और सहयोग को जोड़ता है। इस रेस में कुल 1400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ की श्रेणियां 3, 5, 10 और 16 किमी में आयोजित की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटक और बैंड प्रस्तुतियों ने आयोजन को जीवंत बना दिया।