ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकल पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने उनका पीछा किया और फायरिंग भी की। इस मुठभेड़ में 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथ ही दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस को बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल, 3 पिस्टल, 6 ज़िंदा कारतूस और 5 मोबाइल बरामद हुए हैं।