पटौदी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्रिंसिपल सरोज कुमारी दहिया के दिशानिर्देश पर डाइट गुरुग्राम के तत्वाधान में युवा ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र व्यवस्था के सबसे मजबूत स्तंभ ग्राम पंचायत व पंचायती राज के कार्य व्यवस्था को जानने का प्रयास किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर यादव, विद्यालय के प्रिंसिपल शैलेंद्र कुमार, डाइट के रामकिशन वत्स, कनिका भारद्वाज, प्रवक्ता योगेश कुमार, प्रवक्ता कृष्ण कुमार, ब्लॉक जजमेंट कमेटी सदस्य प्रवक्ता कमलेश, प्रवक्ता दुष्यंत कुमार सहित काफी संख्या गणमान्य मौजूद रहे।