फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में ठेकेदार पर मेहरबान अफसरशाही, पांच साल में भी पूरा नहीं हुआ ये काम

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही से सेक्टर 72 स्थित बूस्टिंग स्टेशन का कार्य पूरा नहीं हो सका है। नए सेक्टरों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए जीएमडीए ने फरवरी 2019 में सेक्टर-72 में नया बूस्टिंग स्टेशन बनाने का कार्य शुरू किया। लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। करीब पांच में काम पूरा नहीं होने पर अब जीएमडीए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी कर रहा है और ठेकेदार को तीन नोटिस जारी कर चुका है। जीएमडीए ने नए सेक्टरों में पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए सेक्टर-72 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना तैयार की थी। योजना के अनुसार इसमें विभिन्न आकार के चार अंडर ग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण, पंप हाउस, सम्प, क्लोरीनेशन रूम, टोनर, शेड, बाउंड्री वॉल, वॉच टावर, 2 स्टाफ क्वार्टर और प्रयोगशाला कार्यालय साथ अन्य कार्य शामिल है। जीएमडीए ने करीब 1175 लाख रुपये की परियोजना का कार्य ठेकेदार आनंद सिंह भिवानी को दिया था। जीएमडीए ने 25 फरवरी 2019 में ठेकेदार को कार्य सौपा था। जीएमडीए के अनुसार शुरूआत में ठेकेदार ने काम तेजी से किया लेकिन बीच में धीमा कर दिया। इससे परियोजना तय समय पर पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान कई अधिकारी आए और गए लेकिन कार्य को तय समय में पूरा नहीं करा पाए। परियोजना लटकती चली गई। जीएमडीए ने ठेकेदार को जारी नोटिस में कहा है कि 12 सितंबर 2024 और 14 अक्तूबर 2024 को बूस्टिंग स्टेशन का मौका मुआयना किया, जिसमें कई कार्य अधूरे मिले है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें