फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में सुधा सोसाइटी से जुड़ी महिलाएं जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष समर कैंप कर रही हैं आयोजित

गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित साउथ सिटी टू के ए ब्लॉक में सुधा सोसाइटी से जुड़ी महिलाएं इनदिनों जरूरतमंद परिवारों बच्चों के लिए विशेष समर कैंप आयोजित कर रही है। इस विशेष कैंप में मंगलवार और बुधवार को बच्चों को मंडला आर्ट सिखाया गया। प्रोजेक्ट की संयोजिका दिप्ती गोयल ने बताया कि इस आर्ट के माध्यम से बच्चों का एक तरह का मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया। इसमें बच्चे की रूचि, उनकी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता की जांच हुई। इस कैंप में साउथ सिटी टू में रहने वाले तमाम सहायकों और आस-पास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए व्यक्तित्व विकास की कार्यशालाएं हो रही हैं, जिससे वे स्कूलों में वंचित रह जाते हैं। आने वाले दिनों में उनकी अंग्रेजी बोलने, खेल, कंप्यूटर और मार्शल आर्ट की कार्यशाला भी होगी। साउथ सिटी टू ए की महिलाएं इन कार्यशालाओं में अपनी स्वैच्छिक भागीदारी निभा रही है। बच्चे भी खूब दिलचस्पी ले रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें