वजीराबाद में बन रही कृत्रिम झील गुरुग्राम के लिए टूरिस्ट हब बनेगी। यहां बोटिंग की सुविधा मिलेगी। कैफेटेरिया बनेगा ताकि लोग आकर खाने और बोटिंग का आनंद ले सके। पहले चरण के कार्य में 18 एकड़ में बन रही इस झील में फेंसिंग का काम किया जा रहा है। इसके चारों ओर घेराबंदी का काम पूरा होने के बाद यहां छोटे बोट में जल विहार के लिए किसी कंपनी को दिया जाएगा। यह पहला चरण है, इसे आगे और विकसित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ दर्शनीय स्थल बनाने की योजना है। यहां काफी मात्रा में पेड़ पौधे भी लगाए गए हैं। बहुत सारे पेड़ पौधे इस इलाके में पहले से भी हैं। गुरुग्राम समेत एनसीआर के लिए एक सुरम्य वातावरण में आनंद के क्षण बिताने का मौका लोगों को मिलेगा।