फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गुरुग्राम की सड़कों का होगा कायाकल्प, 15 करोड़ से सुधरेंगी विश्वविद्यालय और वजीराबाद रोड

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड और वजीराबाद रोड की सर्विस लेनों का व्यापक जीर्णोद्धार करेगा। करीब छह किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों के सुधार पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना में सड़क मरम्मत के साथ फुटपाथ, वर्षा जल निकासी व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को भी बेहतर बनाया जाएगा। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा ने बताया कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड और वजीराबाद रोड की दोनों ओर स्थित सर्विस लेनों का विशेष सुधार किया जाएगा। साथ ही पैदल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और मानसून के दौरान जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सामने सेक्टर-52/57 डिवाइडिंग रोड तथा वजीराबाद जाने वाली सेक्टर-51/57 डिवाइडिंग रोड पर दोनों ओर लगभग 1.5-1.5 किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों का पुनर्निर्माण और विशेष मरम्मत की जाएगी। दोनों परियोजनाओं में कुल लगभग छह किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों को नया स्वरूप दिया जाएगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड, जो आर्टेमिस ट्रैफिक सिग्नल से विश्वविद्यालय तक जाती है, और वजीराबाद रोड की सर्विस लेनों के सुधरने से आसपास के आवासीय सेक्टरों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक क्षेत्रों तक पहुंच अधिक आसान होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें