केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को गुरुग्राम में प्रस्तावित जंगल सफारी का निरीक्षण किया। लेपर्ड ट्रेल पर का दोनों ने दौरा और प्रस्तावित डिजाइन का अवलोकन किया। हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनेगी। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर भी साथ रहे। गुरुग्राम के सेक्टर 54 में मातृ वन अभियान का शुभारम्भ करने से पहले केंद्रीय मंत्री IMT मानेसर में भी पौधरोपण करेंगे।