फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति बनाया मीटिंग हॉल, गुरुग्राम में एमार पाम हिल्स में बने अवैध निर्माण को तोड़ा, ऐसे मिली थी शिकायत

अनुज कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 06:05 PM IST

जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने एमार पाम हिल्स सेक्टर-77 में अवैध तरीके से बने निर्माण को तोड़ दिया। इस बार में सीएम विंडो पर शिकायत दी गई थी। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि एमार पाम हिल्स सेक्टर-77 की आरडब्ल्यूए द्वारा ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के कॉमन एरिया/खुले स्थान पर बिना अनुमति के मीटिंग हॉल का निर्माण किया गया था। उन्होंने बताया कि टीम ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई राहुल शर्मा के सीएम विंडो पर दी गई शिकायत के बाद की गई है। डीटीपीई ने इसके साथ ही, अन्य ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों की सभी आरडब्ल्यूए को आगाह किया है कि खुले स्थान में इस प्रकार का अवैध निर्माण न करें। इस प्रकार के निर्माण स्वीकृत लेआउट योजना का उल्लंघन है और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना की जा रही है। इसलिए सभी आरडब्ल्यूए को चेतावनी दी जाती है कि वे अपनी बैठक में इस तरह के निर्णय को मंजूरी न दें। इसके अलावा, आरडब्ल्यूए का उद्देश्य केवल मौजूदा बुनियादी ढांचे को बनाए रखना है। कोई भी अधिनियम या कानून उन्हें स्वीकृत लेआउट योजना के अनुसार किसी भी हरित क्षेत्र या सामान्य क्षेत्र में किसी भी उपयोग के लिए कोई संरचना बनाने की अनुमति नहीं देता है। विभाग द्वारा ऐसी सभी संरचनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें