फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो आया सामने

गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना में 22 मई को दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस संघर्ष में लाठियों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोग झगड़े पर उतर आए। उन्होंने उस पर हमला कर दिया। अब झगड़े का वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों के पुरुषों व महिलाओं ने एक-दूसरे पर लाठियां चलाई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें