फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दाखिलों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 10 Jul 2026 07:04 PM IST

गुरुग्राम। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 2009 के तहत निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिलों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह सत्यापन 10 जुलाई से 15 जुलाई तक संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में गठित ब्लॉक स्तरीय समितियों के माध्यम से किया जाएगा। गुरुग्राम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरटीई के तहत आवेदन करने वाले सभी अभिभावकों के लिए दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य है। अभिभावकों को निर्धारित स्थान पर अपने दस्तावेज लेकर खुद उपस्थित होना होगा। अगर कोई अभिभावक तय समय पर दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करता है, तो उसका आवेदन रद्द हो सकता है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद दाखिले की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के 22 बच्चे गुरुग्राम ब्लॉक, 7 बच्चे सोहना ब्लॉक और 3 बच्चे पटौदी ब्लॉक के हैं। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सूची में अपना नाम और जांच की तारीख जरूर देख लें। साथ ही तय समय पर सभी जरूरी मूल दस्तावेज लेकर पहुंचें, ताकि दाखिले की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें