फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर होगी कार्रवाई, कर्मचारियों और इंजीनियरों को पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 10 Jul 2026 06:55 PM IST

गुरुग्राम में मानसून के चलते होने वाली बारिश के चलते नगर निगम का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा इंजीनियर सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ सकेगा। इस संदर्भ में नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने आदेश जारी किया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लागू नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। आदेश में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी और इंजीनियर बिना पूर्व सूचना दिए अथवा सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना स्टेशन छोड़ते है, तो इससे नगर निगम की सुचारु कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। इसे गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या इंजीनियर पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेगा। सभी अधिकारियों को इन निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें