फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम' एसटीएफ ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के चार सक्रिय अपराधियों को किया गिरफ्तार

राहुल तिवारी Updated Thu, 15 Jan 2026 06:01 PM IST

गुरुग्राम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रोहित गोदारा व गोल्डी बराड़ गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को करनाल व कैथल से गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों से एसटीएफ ने विदेशों में निर्मित हथियार बरामद किए हैं। चारों अपराधियों को करनाल के निसिंग थाना में बीएनएस की धारा 111(4), 281 व आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 54-59 के तहत एफआईआर के तहत पकड़ा है। ये अपराधी अमेरिको में संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। एसटीएफ ने अपराधी रमन व लोकेश को 10 जनवरी को करनाल के निसिंग से गिरफ्तार किया। वहीं, बलराज उर्फ बलराम व रविंदर सिंह उर्फ रवि को 14 जनवरी को कैथल के पुंडरी से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चार विदेशी निर्मित हथियार (दो .30 बरेटा पिस्टल, एक जिगाना पिस्टल व एक 9एमएम पिस्टल) और 8 कारतूस बरामद किए हैं। चारों अपराधी कैथल (हरियाणा) के मुंदड़ी गांव के रहने वाले हैं। अपराधी रमन 21 अक्तूबर 2025 को अमेरिका से फरार होकर मुंबई एयरपोर्ट पर भारत पहुंचा था। बलराज उर्फ बलराम व रविंद्र उर्फ रवि नवंबर 2025 में अमेरिका से फरार होकर भारत पहुंचे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें