शहर की सबसे बड़ी और पुरानी सदर बाजार के भी दिन बहुरेंगे। बाजार की मॉडल सड़क बनाने के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा पर 822 लाख रुपये कैमरे पर खर्च किया जाएगा। सदर बाजार व आस-पास के क्षेत्र में कुल 235 कैमरे लगाए जाएंगे। जिसे तीन चरणों में लगाया जाएगा। पहले चरण में सदर बाजार, दूसरे चरण में गुरुद्वारा रोड और तीसरे चरण में फर्नीचर मार्केट में यह कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से नगर निगम और जीएमडीए की ओर से निगरानी रखी जाएगी। लगने वाले कैमरे के साथ ही मिनी लाउडस्पीकर भी लगाया जाएगा। जिस पर किसी आपदा के समय एक साथ सभी कारोबारियों को सूचना मिल सकेगी।