फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 करनाल जमीन धोखाधड़ी: गुरुग्राम पुलिस ने दूसरे आरोपी को दबोचा, 1.83 करोड़ की ठगी का खुलासा

जमीन का फर्जी मालिक बनकर 46 करनाल जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के राशुलपुर गांव निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है।30 जनवरी 2025 को आर्थिक अपराध शाखा -एक की जांच के बाद सोहना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने विनीत कश्यप और उनके भाई विनोद कश्यप ने 1989 में सोहना के खत्रिका गांव में लगभग 46 करनाल जमीन खरीदी थी। 12अगस्त 2024 को उन्हें पता चला कि उनकी जमीन को उनके नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर खुद मालिक बन गए। आरोप है कि आरोपियों ने इनके आधार कार्ड, पेन कार्ड व इनकी जमीन के फर्जी कागजात बनवाकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। आर्थिक अपराध शाखा-एक पिछले साल 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ने जमीन बेचने के दौरान अपने आप को विनीत कश्यप बनकर पेश किया था। आर्थिक अपराध शाखा-एक को आरोपी को सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेंद्र ने दस्तावेज में अपने आप को विनोद कश्यप बताया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है । आरोपी ने जुलाई 2024 में अपने साथी ओमवीर और अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर फर्जी विनोद कश्यप (शिकायतकर्ता का भाई) बनकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। जमीन के फर्जी कागजात तैयार करके जमीन को किसी अन्य व्यक्तियों को एक करोड़ 83 लाख रुपये में बेच दिया था। इस फर्जीवाड़े में ठगी की राशि में से 20 लाख रुपये आरोपी सुरेंद्र को मिले थे। आरोपी ने बताया कि यह शराब पीने का आदि है और कर्जे में डूबा हुआ था। इसी की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें