फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजीव चौक से अतिक्रमण हटाकर लगवाए पौधे, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण खर्च करेगा 2.51 करोड़

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक से अवैध कब्जे हटाकर पौधे लगवा दिए, ताकि लोग दोबारा से कब्जा न करने पाएं। जीएमडीए चौक को री-डिजाइन कर राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों के अनुकूल बनाने का काम अंतिम चरण में है। चौक पर आइलैंड विकसित करने यातायात के लिहाज से सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि हादसों को काम किया जा सके। चौक पर ऑटो रिक्शा पिक अप एंड ड्रॉप जोन बनाया जाएगा। इस पर जीएमडीए 2.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के प्रवर्तन शाखा के प्रभारी आरएस बाठ दोपहर में दलबल के साथ राजीव चौक पर पहुंचे और अवैध कब्जे को हटवा दिया। अधिकारी ने लोगों को हिदायत दी कि दोबारा से चौक को कब्जा ना करें। टीम अवैध कब्जे हटाने के बाद खाली जगह पर पौधे लगवा दिया है। दूसरी ओर पौधे की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली लगवा दी गई है। अधिकारी ने बताया कि पहले भी चौक से अवैध कब्जों को हटवाया गया था लेकिन दोबारा से कुछ आ गए थे। उनका कहना है कि टीम एक सप्ताह तक चौक पर लगातार नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि करीब दस दिन से अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें